संपादकीय: असुरक्षित आश्रय-गृह

आश्रय-गृहों में रखी गई लड़कियों के साथ अमानवीय बर्ताव से लेकर उनके कई तरह से शोषण की घटनाएं सामने आती रही हैं और उन पर राष्ट्रीय स्तर पर काफी तीखे विरोध के स्वर भी उठते रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित एक आश्रय-गृह में करीब तीन दर्जन बच्चियों के यौन-शोषण और उन पर अत्याचार की जैसी घटना सामने आई थी, उसने समूचे देश के संवेदनशील लोगों को दहला दिया था।

Comments